अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप माथा पकड़ लेंगे. इस घटना को जानकर आपको झाड़फूंक वालों पर से विश्वास डममगा जाएगा. यहां पर एक ढोंगी बाबा ने झांड़फूंक के बहाने एक युवती की साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी ये भी है कि आरोपी ने पहले युवती को जॉब और अच्छा रिश्ता आने के झांसा दिया और फिर युवती का रेप किया. आइए जानते है पूरा मामला.
गांधीनगर
में दर्ज कराई रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक मामला युवती ने
गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 14 जून
को सुबह लगभग 8 से 9 बजे के आसपास
कॉलोनी में अमित गोस्वामी नाम का एक बाबा पुहंचा, जो अपने आप
को प्रयागराज यूपी से आया हुआ बता रहा था. ये बाबा सभी लोगों के देखकर कुछ न कुछ
कमी बता रहा था और झांड़फूंक कर ठीक करने का दावा भी कर रहा था.
झांडफूंक
के बदले बाबा की मांग
इसके बदले बाबा लोगों ने पैसे और
मोबाइल मांग रहा था. ये बाबा जब पीड़िता के घर पहुंचा तो उनसे पीड़िता से कहा है
कि वह झाड़फूंक करेगा तो अच्छा रिश्ता आएगा और नौकरी भी लग जाएगी. बाबा ने
झांड़फूंक शुरू किया और पीड़िता की मां से एक मुठ्ठी चावल लेकर हनुमान जी मंदिर
में 101 दाने चढ़ाने को कहा. इतना ही नहीं
आरोपी बाबा ने पीड़िता की बहन को कमरे से बाहर भेज दिया.
सम्मोहित
कर किया दुष्कर्म
जब ढोंगी बाबा युवती के साथ कमरे में
अकेला था तो उसने युवती को सम्मोहित कर उसके साथ रेप किया और घटना के बाद आरोपी
फरार हो गया. घटना के बाद युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी और थाने में
रिपोर्ट दर्ज कराई. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.
ऐसे
पकड़ा गया आरोपी
सुभाषनगर में संदिग्ध हुलिये का युवक
मिला तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की. युवक की शिनाख्त
अमित कुमार गोस्वामी (29 वर्ष) निवासी ग्राम
सेमरा, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के रूप
में हुई. उसने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक झोला
बरामद किया है, जिसमें उसने पुड़ियों में कुछ पावडर व अन्य
सामान रखा था.