June 09, 2026


छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, यूपी में खपाने की थी प्लानिंग, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

धमतरी : जिले में पुलिस को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर तैनात जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जगदलपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को रोका. जिसके बाद करोड़ों का गांजा बरामद किया है.

2.60 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

पुलिस जांच के दौरान 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए आंकी गई है. गांजा तस्करी मामले में रायपुर के रहने वाले नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं.

नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

नौशाद खान

करण साहू

मोह० शादिक

हिमांशु साहू

एक विधि से संघर्षरत बालक

धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

यह धमतरी जिले में पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी गांजा जप्ती की कार्रवाई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं. आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी.

बता दें कि धमतरी पुलिस द्वारा पिछले छह सप्ताह में सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के विरुद्ध सात और अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं.

इन कार्यवाहियों में अब तक सैकड़ों किलोग्राम गांजा एवं करोड़ों रुपये की संपत्ति जप्त कर अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंचाई गई है. धमतरी पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives