सरगुजा : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम उलकिया से रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गए एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। युवक का शव जब घर पहुंचा तो सदमे में उसकी मां की भी मौत हो गई। मां और बेटे दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
जानकारी के अनुसार,
ग्राम उलकिया के रहने वाले 35 वर्षीय राजेंद्र
टोप्पो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पत्नी और दो साल के बेटे के साथ महाराष्ट्र के
पुणे में रहकर मजदूरी कर रहा था। पिछले करीब छह महीनों से वह वहीं काम करके अपने
परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
जहरीली शराब पीने से हुई मौत
बताया जा रहा है कि पुणे में 27
और 28 मई के दौरान जहरीली शराब के सेवन से
राजेंद्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
राजेंद्र की मौत के बाद उसके शव को गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई।
राजेंद्र का शव एम्बुलेंस से करीब
तीन दिन बाद उसके गांव उलकिया लाया गया। जैसे ही उसकी मां सुखमनिया (55
वर्ष) ने बेटे का शव देखा तो वह बहुत सदमे में चली गई। परिवार के
अनुसार बेटे की मौत का दुख वह सहन नहीं कर पाईं और कुछ ही समय बाद उसकी भी मौत हो
गई।
एक साथ हुआ मां-बेटे का अंतिम
संस्कार
बेटे के बाद मां की मौत से परिवार
पूरी तरह टूट गया। गांव में परिजनों ने मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया।
राजेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो साल का बच्चा बेसहारा हो गए हैं। परिवार
की आर्थिक हालत पहले से ही कमजोर थी। अब घर के मुखिया और मां दोनों की मौत से
परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।