June 03, 2026


सनकी युवक ने युवती के पिता पर किया चाकू से जानलेवा हमला, एकतरफा प्रेम प्रसंग में दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घायल मोहीदास माणिकपुरी जब कुदुदंड माता चौक क्षेत्र में एसबीटी कॉलेज के सामने अपनी गाड़ी की मरम्मत करा रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए मोहीदास माणिकपुरी का अस्पताल में उपचार जारी है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी साहिल मरावी लंबे समय से उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार का दावा है कि विवाह से इनकार किए जाने के बाद आरोपी नाराज चल रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि युवती पर पूर्व में भी हमले किए गए थे, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस प्रेम प्रसंग, विवाह विवाद और पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives