June 01, 2026


धोखाधड़ी में पकड़ा गया टीचर : फर्जी आय प्रमाण पत्र से कराया बेटी का एडमिशन, 6.79 लाख रुपये आय लेकिन बताई 75 हाजर

जशपुर : छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. छ्त्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी शिक्षक को फर्जी आय प्रमाण पत्र के जरिए अपनी बेटी को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत मुफ्त प्रवेश दिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि शिक्षक की असली वार्षिक आय 6.79 लाख रुपये है जबकि इन्होंने केवल 75 हजार रुपये की आय का सर्टिफिकेट बनाकर इस योजना का गलत तरीके से फायदा लिया है. डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की, जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ददिबल प्रासद ने की थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, कांसाबेल के शांति नगर निवासी ददिबल प्रसाद विश्वकर्मा (43) ने पत्थलगांव थाने में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि ग्राम जामझोर, तहसील पत्थलगांव के रहने वाले सरकारी शिक्षक चमर साय पैकरा ने अपनी असली आय छिपाई. उसने केवल 75 हजार रुपए वार्षिक आय दिखाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया और गलत शपथ पत्र भी जमा किया.

आरोप सही पाया गया

इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर चमर साय पैकरा ने अपनी बेटी की दाखिला पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में निःशुल्क प्रवेश करवा दिया था. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो आरोप सही पाया गया. फिलहाल पुलिल ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई तेज कर दी है.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives