May 29, 2026


सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम माकड़ी में लगा जिला स्तरीय समाधान शिविर, 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 20 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास की चाबी


रायपुर : राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को के ग्राम पंचायत माकड़ी में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष श्री बैशाखु कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित एसडीएम श्री अजय उरांव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत गांव गांव में मिल रही सुविधाओं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने भी सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 20 पीएम आवास की चाबी और 07 जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को बीज और 07 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 16 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 आयुष्मान कार्ड, क्रेडा विभाग द्वारा 04 सोलर पम्प, वन विभाग द्वारा 06 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति, पशु पालन विभाग द्वारा 09 हितग्राहियों को अनुदान राशि और उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 पौधे का वितरण, शिक्षा विभाग द्वारा 40 जाति प्रमाण पत्र और 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

श्रम विभाग द्वारा 06 श्रम कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों 05 ट्राइसिकल और 10 छड़ी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 गर्भवती महिला की गोद भराई एवं 03 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया और बिहान के 26 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 30 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के तहत सहायता राशि दी गई। शिविर में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives