रायपुर : सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिल रही है और आमजन के चेहरे पर संतोष एवं विश्वास झलक रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के ग्राम बचरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किसानों को किसान पुस्तिका प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम गेजी निवासी
श्री ललितपाल एवं श्री चंद्रपाल तथा ग्राम बचरा निवासी श्री विजय सिंह को किसान
पुस्तिका वितरित की गई। मंच से नाम पुकारे जाने पर किसानों के चेहरे पर खुशी साफ
दिखाई दी। किसान पुस्तिका प्राप्त करने के बाद श्री ललितपाल,
श्री चंद्रपाल एवं श्री विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा
कि उन्हें किसान किताब मिलने की उम्मीद तो थी, लेकिन जब मंच
से उनका नाम पुकारा गया तो एक पल के लिए उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। दोबारा नाम
और गांव पुकारे जाने पर उन्हें भरोसा हुआ कि उनकी समस्या का समाधान हो चुका है।
किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु
देव साय सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से
शासन आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और इससे
शासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।