रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वशांति प्रत्यर्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा 16 मई को प्रातः 9 . 30 बजे से होगी । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैन धर्म के मूलमंत्र अहिंसा व जियो और जीने दो के वातावरण का प्रसार हो इस मंगल भावना से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी । अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , मंजू कोठारी , दीप्ती बैद , निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा।विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे। अमावस्या पर पूजा पश्चात वर्तिका वर्द्धमान वैभव चोपड़ा परिवार की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी विमल चंद प्रियांशु बुरड़ , निर्मल चंद पंकज सौरभ राहुल मुणोत , अशोक अरुणा कोठारी , मोहन लाल मनीष नमन पगारिया , मनोहर लाल पुगलिया , श्रीमती मंजू महेन्द्र कोठारी , जयचंद रमेश , मोहन चंद बच्छावत , दिनेश कुमार जैन , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद व गुप्त भक्त परिवार हैं।