January 23, 2026


श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव को लेकर तेलुगु एसोसिएशन किरंदुल की बड़ी पहल

हैदराबाद में एनएमडीसी के सीएमडी व निदेशकों को दिया गया विशेष आमंत्रण

अरूण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। लौह अयस्क नगरी किरंदुल में आयोजित होने जा रहे श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की दिशा में तेलुगु एसोसिएशन किरंदुल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद पहुंचकर एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी), निदेशक (पर्सनल) एवं निदेशक (टेक्निकल) से मुलाकात कर उन्हें विधिवत रूप से महोत्सव में पधारने का आमंत्रण सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का विराट संगम है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता प्रस्तावित है। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्री बालाजी के दिव्य विवाह का आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।

एनएमडीसी के शीर्ष प्रबंधन ने आमंत्रण को प्रसन्नता के साथ स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और इसे सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

तेलुगु एसोसिएशन किरंदुल के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि एनएमडीसी प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और यह आयोजन क्षेत्र के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनेगा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives