अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को सुरक्षित व नियमबद्ध वाहन संचालन के प्रति जागरूक करने हेतु लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 22 जनवरी 2026, गुरुवार को पुलिस थाना किरंदुल परिसर में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन थाना किरंदुल एवं परिवहन विभाग के संयुक्त सौजन्य से किया जा रहा है। शिविर में दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
लर्निंग लाइसेंस शिविर का समय प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
जन्मतिथि अंकित मार्कशीट
पासपोर्ट साइज फोटो
आयु संबंधी पात्रता
50 सीसी से कम स्कूटर के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष
50 सीसी से अधिक मोटरसाइकिल/स्कूटर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष
लाइट मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष
प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं व समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।