किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल में आरोहन क्लब किरंदुल के तत्वावधान में किरंदुल डांस चैंपियनशिप का आयोजन 17 जनवरी को किरंदुल स्थित रिक्रिएशन क्लब में किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस डांस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार, इस भव्य आयोजन में जिले के पाँच नगरीय निकायों— किरंदुल, बचेली एवं दंतेवाड़ा के पालिकाध्यक्ष, साथ ही बारसूर एवं गीदम के नगर पंचायत अध्यक्ष गरिमामय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रतिभाशाली नृत्य कलाकारों की सहभागिता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के कारण यह डांस चैंपियनशिप इन दिनों पूरे दंतेवाड़ा जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।