January 12, 2026


नगर पालिका निगम जगदलपुर ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती

भाजपा पार्षदों ने धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, आयुक्त, निगम कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम के तहत धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भाजपा पार्षदों द्वारा गजमाला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

     निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने कहा कि आपसी सद्भाव और नैतिक सहयोग के माध्यम से ही स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार किया जा सकता है तथा भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित किया जा सकता है।

    निगम सभापति योगेंद्र पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को विशेष रूप से युवाओं तक पहुँचाना आज की आवश्यकता है। राष्ट्र का उत्थान और समग्र विकास ही स्वामी की सबसे बड़ी चिंता थी।

    कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पार्षद पूनम सिन्हा ने किया।

     इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, बाबुल नाग, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, आशा साहू, संतोष गौर, राजपाल कसेर, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, बसंती समरथ, पूनम सिन्हा, उमा मिश्रा, लोकेश चौधरी, गिरजा गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, सुधा मिश्रा, ममता सिंह राणा, गीता नाग, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, रितेश सिन्हा सहित निगम के पार्षद एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives