January 12, 2026


बालपेट में संत रामपाल जी महाराज के सत्संग से समाज सुधार का संदेश

अरुण शर्मा/संवाददाता

दंतेवाड़ा। जिला दंतेवाड़ा के ग्राम बालपेट स्थित ग्राम पंचायत भवन में  संत रामपाल जी महाराज के तत्वावधान में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवम श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।

सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने वेदों एवं पवित्र धर्मग्रंथों के प्रमाणों के माध्यम से मोक्ष प्राप्ति का सरल एवं शास्त्रसम्मत मार्ग बताया। उन्होंने अंधविश्वासों, नशाखोरी एवं सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर सदाचार, मानव सेवा और सच्ची भक्ति को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में नशामुक्ति, दहेज उन्मूलन एवं अन्नपूर्णा मुहिम जैसे समाज सुधार अभियानों की विशेष रूप से सराहना की गई। अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत वर्तमान में भी जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क भोजन एवं राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व में प्राकृतिक आपदा के रूप में आई बाढ़ से बालपेट गांव का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था। उस कठिन समय में संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में अन्नपूर्णा मुहिम द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री प्रदान कर मानवीय सेवा का परिचय दिया गया था।

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में स्थानीय सेवाभावी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अनुशासन और सेवा भावना के साथ आयोजित इस सत्संग ने क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives