अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। श्रमिकों एवं उद्योगों हितार्थ के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, जरूरत मंदों को सहयोग, आदि जनकल्याणकारी क्षेत्रों में भी यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार कश्यप और सचिव श्री ए के सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सदैव कार्य करने वाले बैलाडीला के प्रमुख श्रमसंगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय (Iron Man of India sardar Vallabh Bhai Patel Library) का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया है।
यह लाइब्रेरी केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार, चेतना और जागरूकता का एक सशक्त मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य नगर में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना, बच्चों व युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
आज के डिजिटल युग में, जहाँ पढ़ने की संस्कृति धीरे-धीरे कम होती जा रही है, यह लाइब्रेरी ज्ञान की ज्योति बनकर समाज को सही दिशा प्रदान करेगी। यहाँ अध्ययन के माध्यम से बच्चे अपने सपनों को आकार देंगे, युवा अपने भविष्य को सशक्त बनाएँगे और समाज ज्ञान से समृद्ध होगा।
आप सभी सम्माननीय नगरवासियों से विनम्र अनुरोध है कि प्रतिदिन
समय :- शाम 7:00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक
स्थान:- श्रमिक सदन (इंटक)
गांधी भवन के समीप किरंदुल
पधारकर इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ, अपने बच्चों को भी साथ लाएँ और इस ज्ञान-यात्रा का हिस्सा बनें।
आइए :-
पुस्तकों से मित्रता करें,
ज्ञान से शक्ति प्राप्त करें,
और एक शिक्षित, जागरूक व सशक्त समाज का निर्माण करें।
नगर परिवार के आप समस्त पाठकों की गरिमामय उपस्थिति ही इस लाइब्रेरी की सफलता होगी।