January 03, 2026


मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल द्वारा आयोजित भव्य नव वर्ष मिलन समारोह एवं सदस्यों को वार्षिक उपहार वितरण, सामाजिक सौहार्द एवं श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। श्रमिकों एवं उद्योग हितार्थ उद्देश्यों के साथ साथ जनहित कल्याणकारी क्षेत्रों एवं सामाजिक समरसता जैसे नेक विचारों पर NMDC के किरंदुल  परियोजना में कार्यरत प्रमुख श्रमिक  संघ मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप तथा सचिव ए. के सिंह के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में आयोजित भव्य नव वर्ष मिलन समारोह  डां. बी आर अंबेडकर भवन तथा  अपने सदस्यों को वार्षिक  उपहार वितरण इंटक श्रमिक सदन, गांधी भवन में अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल नव वर्ष के स्वागत का अवसर बना, बल्कि श्रमिक एकता, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक मजबूती का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करता दिखाई दिया।

पूर्व वर्षों की प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजित इस समारोह में प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न सकारात्मक गतिविधियाँ संचालित की गईं। समारोह के अंतर्गत यूनियन के सम्माननीय सदस्यों को नव वर्ष के उपलक्ष्य में स्नेहपूर्वक उपहार प्रदान किए गए, जिससे सदस्यों में उत्साह, आत्मीयता एवं संगठन के प्रति विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन किरंदुल में  इंटक के सभी आमंत्रित सदस्यों, साथियों एवं नगर परिवार के आमंत्रित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों,समाज सेवको, बुद्धजीवियों, गणमान्य नागरिकों के लिए अल्पाहार एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्कृष्ट, स्वच्छ एवं अनुशासित व्यवस्था की गई।

नव वर्ष मिलन समारोह में  बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रादेशिक, धार्मिक, सेवाभावी संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी के साथ साथ व्यापारी संघ, पत्रकार संघ , NMDC सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि  एवं आमंत्रित अतिथियों ने मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) को श्रमिक हितों के लिए समर्पित, अनुशासित एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग संगठन बताया।

इस अवसर पर यूनियन के सचिव ए. के. सिंह ने अपने प्रभावशाली स्वागत संबोधन में सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन केवल श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को सशक्त करने वाला एक सशक्त  श्रमसंगठन का मंच है। उन्होंने कहा कि यूनियन निरंतर श्रमिकों के कल्याण, सम्मान एवं सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन श्रमिक परिवारों के बीच आपसी आत्मीयता, विश्वास एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं तथा नगर परिवार के बीच समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि और आमंत्रित अतिथियों,जन प्रतिनिधियों, समाज सेवकों, गणमान्य नागरिकों का शाल ,गमछा से संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए के सिंह तथा पदाधिकारियों के कर कमलों से स्वागत अभिनन्दन किया गया।

इस नव वर्ष मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सम्माननीय अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंटक यूनियन के इस सफल आयोजन  सिर्फ कर्मचारी साथी ही नहीं नगरपरिवार की गरिमामय उपस्थिति अनेकता में एकता मिनी इंडिया प्रदर्शित करता है , सामाजिक समरसता देखने को मिल रही है जिसके लिए श्रमसंगठन इंटक को बधाई शुभकामनाएं एवं धन्यवाद देता हूं साथ ही साथ नव वर्ष के लिए भी सभी उपस्थित सम्माननीय को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। और प्रबंधन का सकारात्मक सहयोग नगर के विकास से संबंधित विषयों में सदैव रहा है आगे भी रहेगा का सकारात्मक अश्वासन प्रदान किए।

समारोह का समापन नव वर्ष को प्रेम, उल्लास, एकता एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने के संकल्प के साथ हुआ। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) द्वारा आयोजित यह नव वर्ष मिलन समारोह संगठन की सकारात्मक छवि, सामाजिक सरोकार एवं श्रमिक हितों के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करने वाला एक प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन सरदार  के पी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक वर्कर्स किशन अहुजा, महाप्रबंधक प्लांट एम सुब्रमणियम, महाप्रबंधक खनन एस के कोचर, महाप्रबंधक सर्वीसेस  सेल्वाकुमार, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन श्रीमती के एल नागवेणी, उप महाप्रबंधक वित्त एस गुहा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम के लाल, उप महाप्रबंधक पर्यावरण अवनीश शर्मा, उप महाप्रबंधक सर्वीसेस बर्मन साहब, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन तिरुपति  राव, उप महाप्रबंधक माइनिंग  रूपेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन शैलेन्द्र सोनी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डां. रजनीश शाह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डां. मृत्युंजय चौधरी एवं टीम, पुलिस  थाना के सब इंस्पेक्टर लीलाधर गनवीर, एस आई  सिंन्हा साहब , नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद बाल सिंह , पार्षद गायत्री साहू, पार्षद श्रीमती लीला सोनी मीरा तिवारी, पूर्व पार्षद दिनेश प्रसाद, NMDC सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ड आर  यादव एवं टीम, बैलाडीला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओंम कुमार सोनी  सचिव राज प्रसाद, कोषाध्यक्ष  विशालचंद जैन एवं टीम, 

व्यापारी कल्याण संघ किरंदुल के अध्यक्ष संदीप साव, सचिव साहिल  छालिवाल, कोषाध्यक्ष के रघु, एवं टीम, प्रेस क्लब किरंदुल के अध्यक्ष डां. राजेन्द्र सक्सेना एवं टीम, किरंदुल प्रेस क्लब के अध्यक्ष विप्लव मल्लिक एवं टीम, कलिंगा वेल्फेयर संघ के अध्यक्ष रवि दुर्गा एवं टीम, पत्रकार   एस एच अजहर, पत्रकार शेखर दत्ता, पत्रकार बैलाडीला प्रेस क्लब के सचिव अरूण शर्मा, पत्रकार के. रघु, पत्रकार किशोर रामटेके, यूनियन  पदाधिकारी शैलेश रथ, दिलीप सिंह,  प्रशांत ठाकुर, जियाउल हसन, ओंम कुमार साहू, राकेश लाल, सादाब जिलान, बृजेश मिश्रा, देवनारायण,  पतिराम बघेल, सत्यप्रकाश, सुधांशु ओझा, देवेन्द्र साहू, संतोष सरोज,  योगेश साहू, अनिल कुमार साहू अनेकों सदस्यों, जन प्रतिनिधी, समाज सेवक, पत्रकार, बुद्धजीवी  आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने इस मिलन समारोह आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा किए। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के सदस्य बी एल तारम ने संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी ने किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives