December 18, 2025


उच्च न्यायलय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला युवा मोर्चा पुनः प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त

प्रदेश सह प्रमुख विधि एवं तकनीक बनाये गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई विंग मे पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी मे युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर बुधवार को की गई है। जिसमें उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को पुन: प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हे प्रदेश सह प्रमुख विधि एवं तकनीक नियुक्त किया गया है। पार्टी के विधिक मामलों में लगातर सक्रिय रहे अंजिनेश ने पार्टी संगठन के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए पार्टी हित मे और ज्यादा सक्रियता से काम करने का विश्वास दिलाया है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives