June 25, 2025


चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की चालानी कार्यवाही

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों की काटी गई चालान

23 वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही काटी गई 10500.00 (दस हजार पांच सौ रुपये) का समन शुल्क

दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद कुमार साहू द्वारा रोज हो रहे सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज पूर्ण रखने के हेतु रोज अलग-अलग तरीके से समझाईश देते हुए जागरूक की जा रही है, बावजूद यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 01 बिना सीट बेल्ट, 21 बिना हेलमेट और 01 तीन सवारी कुल 23 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर- 10500.00 (दस हजार पांच सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया है।

साथ ही साथ रोजाना की तरह आज भी वाहनों पर LED लाइट न लगाने/सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने/ शराब सेवन कर वाहन न चलाने/बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने/मालवाहक वाहनों पर सवारी न ले जाने/अपर-डिपर का उपयोग करने, नाबालिग बच्चों को दो पहिया-चार पहिया वाहन चलाने न देने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने आदि के संबंध में समझाईश दिया गया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives