भोपाल : दिल्ली से
भोपाल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में बबीना विधायक समर्थकों द्वारा एक यात्री की
पिटाई से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में विधायक समर्थकों
यात्री को निर्ममता से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल
हो रहा है.
सोशल मीडिया पर हॉट केक
बना यात्री से पिटाई
का 18 सेकेंड का वीडियो
गौरतलब है झांसी रेलवे स्टेशन पर
वंदे भारत ट्रेन में यात्री के साथ हुए निर्मम पिटाई के बाद वंदे भारत ट्रेन में
यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा
जा सकता है कि यात्री के साथ बबीना विधायक समर्थक बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यात्री से पिटाई का 18 सेकेंड
का वीडियो हॉट केक बना गया है.
वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन में सवार पैसेंजर की पिटाई का वीडियो वायरल है
वायरल वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे
रहा है कि कोच के अंदर यात्री के साथ झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा की
मौजूदगी में करीब आधा दर्जन समर्थक थप्पड़ और चप्पलों से मारपीट कर रहे हैं.
इस कोच में दिल्ली से झांसी के लिए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी
पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे.
अभी तक कोई FIR
नहीं, पीड़ित यात्री भी केस नहीं करना चाहता
है
रिपोर्ट के मुताबिक कोच में सीट
बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी रेलवे
स्टेशन पहुंचकर ट्रेन आने के बाद कोच में घुसकर मारपीट की.समर्थकों की पिटाई के
बाद यात्री राजकिशोर भोपाल में उतर गया था. मामले में अभी तक कोई FIR
नहीं हुआ है. वहीं, पीड़ित कोई केस नहीं करना
चाहता है.
आखिर क्या हुआ था दिल्ली
से भोपाल जा रहे वंदे भारत ट्रेन में
गौरतलब है ट्रेन वंदे एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20172 के एक्ज़क्यूटिव
कोच ई-2 में सफर कर रहे झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह
पारीछा सीट नम्बर 8 पर बैठे थे, जबकि
उनकी पत्नी कमली सिंह की सीट नम्बर 50 और बेटा श्रेयांश सिंह
की सीट नम्बर 51 पर बैठा था. विधायक ने 49 नंबर सीट पर बैठे यात्री से सीट नहीं बदलने को कहा और बवाल हो गया.