अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। रोजाना घरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जिससे नागरिकों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम आने से पहले से ही बार-बार अखबारों के माध्यम से बिजली विभाग को सचेत किया जा रहा था। परंतु समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। जरा सी हवा या दो बूंद पानी का गिरते ही बिजली गुल हो जाती है। कल रात बारिश शुरू होते ही 11:20 को बिजली चले गई। और सुबह 10 बजे तक भी बिजली का कोई अता-पता नहीं है। इस संबंध में बिजली विभाग के जे ई देवांगन से संपर्क करने पर उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। अन्य कर्मचारियों से भी संपर्क साधने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। बिजली विभाग के मनमानी के चलते आम जनता बारिश के दिनों में परेशान हो रही है। अभी तो बारिश शरू भी नही हुई है। बिजली विभाग का ये हाल है। बारिश के दिनों में सांप, बिच्छू अन्य जहरीले कीड़े सड़कों पर घरों के आसपास निकलते हैं और ऐसे में अगर रात रात भर बिजली गुल रही तो कई हादसा होने की संभावना है। क्या कारण है कि नगर में बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है संबंधित अधिकारी इस पर स्पष्टीकरण देने से कतरा रहे हैं और लोगों की समस्या जज की तस्वीर बनी हुई है। जब से किरंदुल में नए जे ई देवांगन ने अपना पद ग्रहण किया है। तब से समस्या बढ़ गई है। जनता को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति करने में देवांगन जी पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।