June 21, 2025


किरंदुल नगर पालिका में धूम धाम से मनाया गया 11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। 21जून को नगर पालिका कार्यालय के पास निर्मित शेड  में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका के सीएमओ शशि भूषण महापात्र ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने योग के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। सभी प्रतिभागियों को रोजाना योग करने की सलाह दी गई। बता दे कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को इस दिवस के रूप में मान्यता दी थी। तब से प्रतिवर्ष यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष 11वें योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, सभी पार्षदगण, पालिका उप अभियंता तीरथ राम सिंह, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives