June 05, 2025


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा किया गया पौधारोपण

किरंदुल। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद किरंदुल के मणिकंचन केंद्र के पास, वार्ड क्रमांक 16 में स्थित तालाब के पास एवं गोठान में  पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के जैसे आम, अमरूद, इमली, पपीता, नीम,जामुन, मूंगा, सीताफल, शीशम,आदि के पौधे रोपे। एवं इस कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। यह हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पर्यावरण को बचाए रखने के लिए संकल्प लिया गया इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, पालिका इंजीनियर टी आर सिन्हा, पार्षद के सजी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पार्षद गिरिजा ठाकुर, अमृत टंडन ,यशोदा चुन्नम, गोपीनाथ हरिजन, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, थॉमस बाबू दुर्गम, पदमा नाग, बालसिंह कश्यप, अनिल मरकाम, जॉर्डन राम, मनराखन ठाकुर, गौरीशंकर तिवारी, धनंजय शर्मा, मनीषा ठाकुर उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives