June 04, 2025


यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत साप्ताहिक बाजार दंतेवाड़ा में पाम्पलेट बांट कर लोगों को दी यातायात नियमों की जानकारी

                 अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल/दंतेवाड़ा। जिला दन्तेवाड़ा में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से समझाईश देने व चालानी कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद कुमार साहू ने अपने टीम के साथ साप्ताहिक बाजार दंतेवाड़ा में बाजार आये सभी लोगों को यातायात नियमों से भरी प्रिंटेड पाम्पलेट बांट कर यातायात नियम जैसे सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने/ शराब सेवन कर वाहन न चलाने/बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने/मालवाहक वाहनों पर सवारी न ले जाने, वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज रखने, वाहन में  LED LIGHT का उपयोग न करने तथा नाबालिग बच्चों को दो पहिया/चार पहिया वाहन चलाने न देने के संबंध में बता कर जागरूक करते हुए यातायात नियम के फायदे और नुकसान के बारे में समझाईश दिया गया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives