June 01, 2025


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरंदुल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा डॉ अजय रामटेके, सिविल सर्जन डॉ अभय सिंह तोमर एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ देशदीपक के उपस्थिति में व dmhp टीम के द्वारा दिनांक 31/05/2025 को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरंदुल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया लगभग 35 लोगों की जांच किया गया जिसमें 13 लोगो का उचित उपचार व निःशुल्क दवा वितरण किया गया तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श हेतु टेली मानस निःशुल्क नम्बर 14416 या 1800-8914416 बारें में जानकारी दिया गया मेडिकल ऑफिसर डॉ नरजीत कौर व मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह सीएचसी कर्मचारियों व बी सी सविता नायक और एम टी, मितानिन का सहयोग रहा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives