अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। 26 मई 2025 जगदलपुर में संभागीय स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एवं मेंस फिजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें लौह नगरी किरंदुल के जूनियर केटेगिरी में सात प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रतियोगियों में भाग लेने वाले किरंदुल के आनंद बघेल, धनंजय सरकार, सागर साव, नवीन जगत, दीपक गुप्ता कार्तिक, शुभम सिंह में से जूनियर केटेगिरी में आनंद बघेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रायोजित में भाग लेने वाले किरंदुल के प्रतिभागियों को बी मोहन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। किरंदुल वासियों एवं मित्रो ने जीत की बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की कमाना किया।