May 31, 2025


भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता किरंदुल पहुंचे सुशासन तिहार के समाधान शिविर में शामिल हुए

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता किरंदुल पहुंचे, नगर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। संतोष गुप्ता कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए एवं संगठन के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा किया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित नगर पालिका किरंदुल में समाधान शिविर में शामिल भी हुए। इस शिविर में जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के कर कमलों से मातृ शक्तियों की गोद भराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। तत्पश्चात संतोष गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के  साथ क्रमवार बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर विचार विमर्श किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उत्साहवर्धन किया। संतोष गुप्ता ने कहा कि "भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं में जिलाध्यक्ष है।"इस कथन से भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं में विश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने गौशाला का निरीक्षण किया और वहां की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इस पर चर्चा किया। संतोष गुप्ता ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार 2025 को लेकर संकल्पित है और उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।इस दौरान किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, किरंदुल मण्डल प्रभारी सत्यजीत सिंह चौहान,भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय सोढ़ी,मनीष सुराना, शैलेन्द्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता, नजमुल हक़, सुनील गुप्ता, आर सी नाहक, अतुल सिंह, डी पी मिश्रा, दीना नाथ ठाकुर, विक्रम नाहक, मोहित धवन, तपन दास, सुखदेव पोयाम, निमाई पाल, पवित्रो जाल, तुलेश्वर निषाद, भावना सक्सेना, शालिनी कर्मा, सरस्वती डहरिया, सुनीता साहु, ज्योत्सना सवाई, अंजली शर्मा, राजेश्वरी, एम सिंधु, छाया गुप्ता एवं पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर यशोदा चुन्नम, रूपारानी, एवं राजकुमार सोनी, थॉमस बाबूदुर्गम समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives