May 28, 2025


सांसद द्वारा किरंदुल में किया गया सार्वजनिक नल एवं स्नानागार का उद्घाटन

किरंदुल। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है वार्ड क्रमांक 06 में वार्डवासियों की प्रमुख समस्या पानी की थी जिसका समाधान त्वरित करते हुवे नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी सिंह एवं वार्ड पार्षद के सहयोग से 5 जगहों पर 24 घंटे चलने वाला सार्वजनिक प्वाइंट दिया गया जिससे वार्ड में पानी की कमी नहीं होगी जिसका उद्घाटन पूजा पाठ के साथ सांसद महेश कश्यप के करकमलों से हुआ साथ ही वार्ड क्रमांक 18 में सार्वजनिक स्नानागार का भी उद्घाटन किया साथ ही विभिन्न वार्डो में पेड़ की टहनियां काटने हेतु इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी प्रदान किया गया। सांसद ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया एवं गौठान का निरीक्षण कर बहुत जल्द उसके जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। आर्सेलर मित्तल निप्पल स्टील द्वारा नगर पालिका को पूर्व में शांति वाहन प्रदान किया था परंतु श्मशान घाट तक लड़की ले जाने हेतु सांसद के माध्यम से अध्यक्ष द्वारा मांग किया गया और बहुत जल्द उसे प्रदान करने की बात कही गई जोकि नगर के लिए एक नई उपलब्धि होगी इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह,उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस बी महापात्र,तपन दास,पार्षद गोपीनाथ ,के शाजी,अनिल राजी, पदमा नाग,विजय सोढ़ी,आर सी नाहक,गौरीशंकर तिवारी,सुनील गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,टी आर सिन्हा,आदि मौजूद रहे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives