भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश
राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी
घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों
को अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान कुल 55%
महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। उन्होंने बताया
कि यह वृद्धि दो किस्तों में लागू की जाएगी-1 जुलाई 2024
से 3% और 1 जनवरी 2025
से 2% अतिरिक्त महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया
है।
इस वृद्धि से
कर्मचारियों को न केवल मासिक वेतन में लाभ मिलेगा,
बल्कि इसके तहत मिलने वाले एरियर (बकाया राशि) का भुगतान भी किया
जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एरियर की राशि पांच समान किस्तों में जून 2025
से अक्टूबर 2025 तक वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा कर्मचारियों के हित में कार्य करती रही
है और आने वाले समय में शासकीय कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई और फैसले लिए
जाएंगे।