April 18, 2025


एमपी की भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बयान- वोट बेचने वाले अगले जन्म में बनेंगे भेड़, बकरी, ऊंट और कुत्ते

महू । मध्य प्रदेश के महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का वोट बेचने को लेकर दिए गए एक बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उषा ठाकुर कह रहीं हैं- जिन लोगों ने रुपये, साड़ी, दारू देकर वोट बेचे हैं, वो अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट, कुत्ते और बिल्ली बनने वाले हैं। क्योंकि इन्होंने लोकतंत्र को बेचा है।

वोट बेचना शर्मनाक है

विधायक ठाकुर ने कहा- भाजपा सरकार लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से खातों में हजारों रुपये भेज रही है। ऐसे में 1500 या 5000 रुपये में वोट बेचना शर्मनाक है। लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी है। यह बयान उन्होंने महू तहसील के ग्राम हासलपुर में बुधवार को आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान दिया था।

विधायक उषा ठाकुर यहां पाीचपाला तालाब के मरम्मत कार्य का भूमि पूजन करने पहुंची थीं। इस कार्य के लिए विधायक उषा ठाकुर द्वारा 1 करोड़ 22 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। इससे तालाब की पाल का कार्य किया जाएगा। 1970 के बाद से अब तक तालाब में ना तो मरम्मत का कार्य किया गया ना ही कोई अन्य कार्य किया गया। स्वीकृत राशि के बाद कार्य के लिए बुधवार को विधायक उषा ठाकुर ने भूमिपूजन किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives