July 14, 2022


राज्य शासन ने जारी किए 44 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची

सुखनंदन राठौर होंगे रायपुर के नए एडिशनल एसपी

रायपुर। गृह विभाग ने प्रदेश के 44 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सभी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के हैं। राजधानी रायपुर में शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे तारकेश्वर पटेल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) बनाया गया है।

उनके स्थान पर सुखनंदन राठौर शहर के नए एडिशनल एसपी होंगे। वहीं, देवचरण पटेल को रायपुर पश्चिम क्षेत्र का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह प्रदेशभर के जिलों में फेरबदल किया गया है। इसी तरह सुखनंदन राठौर एएसपी रायपुर, तारकेश्वर पटेल एआइजी गुप्त वार्ता रायपुर, जय प्रकाश बढ़ई एएसपी ट्रैफिक, रायपुर, मोहम्मद इरफान उर्फ रहीम एएसपी पीटीएसएस माना, रवि कुमार कुर्रे एआइजी, सरगुजा, एमआर मंडावी एएसपी एपी टीएस जगदलपुर, जयंत वैष्णव एएसपी नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, राजश्री मिश्रा उप सेनानी 13वी वाहिनी छसबल,कोरबा, सचिन कुमार चौबे एएसपी पीटीसी कोंडागांव, राजकुमार मिंज एएसपी मैनपाट, गजेन्द्र सिंह ठाकुर एएसपी पीटीएस राजनांदगांव, रमा पटेल उप सेना 4थी वाहिनी छसबल, रायपुर, उनेजा खातून एएसपी पुलिस मुख्यालय रायपुर, दौलतराम पोर्ते एएसपी कोंडागांव, प्रज्ञा मेश्राम उप सेनानी सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़, देवचरण पटेल एएसपी रायपुर पश्चिम, पंकज शुक्ला एएसपी रायपुर के मुख्यमंत्री सुरक्षा, गोरखनाथ बघेल एएसपी रायपुर पुलिस मुख्यालय में नक्सल आपरेशन, विश्वास चंद्राकर एएसपी ट्रैफिक दुर्ग, कविलाश टंडन एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा, अविनाश ठाकुर एएसपी कांकेर, राम कुमार वर्मन एएसपी दंतेवाड़ा, हेमसागर सिदार एएसपी नारायणपुर, चंद्रकांत गवर्ना एएसपी बीजापुर, अशोक जोशी एएसपी रायपुर मुख्यालय, अरुण जोशी एएसपी रायपुर मुख्यालय, सोनिया घरडे एएसपी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग, ओमप्रकाश शर्मा नल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के साथ्ा एएसपी एटीएस पुलिस मुख्यालय, नीरज चंद्राकर उप सेनानी 19 वीं वाहिनी 600 बल बस्तर, मेघा टेम्भुरकर एएसपी धमतरी, नेहा पांडेय एएसपी डोंगरगढ़, खोमन सिन्हा एएसपी अंतागढ़, राजेंद्र जायसवाल एएसपी शहर, बिलासपुर, रोहित झा एएसपी, कोरिया, उमेश कश्यप एएसपी,जशपुर, मधुलिका सिंह एएसपी सूरजपुर, हरीश राठौर एएसपी बालोद, राहुल देव शर्मा एएसपी ,ग्रामीण बिलासपुर, निवेदिता पाल एएसपी, जगदलपुर, आकाश राव एएसपी, महासमुंद, प्रतिभा तिवारी एएसपी, मुंगेली, पदमश्री तंवर एएसपी,आइयूसीएडब्ल्यू राजनांदगांव गौरव मंडल एएसपी, कोंटा, योगेश देवांगन एएसपी ,आपरेशन बस्तर के नाम शामिल है| 


Related Post

Advertisement

Trending News